Helth & tips, &; Technology tips: एशियाडः सेलिंग में भारत को 3 पदक, श्वेता-वर्षा ने रजत जीता; हर्षा और वरुण-गणपति की जोड़ी को कांस्य

Saturday, September 1, 2018

एशियाडः सेलिंग में भारत को 3 पदक, श्वेता-वर्षा ने रजत जीता; हर्षा और वरुण-गणपति की जोड़ी को कांस्य

भारत ने 18वें एशियाई खेलों के 13वें दिन सेलिंग में एक रजत समेत तीन पदक जीते। शुक्रवार को श्वेता शेरवेगर और वर्षा गौतम की जोड़ी ने महिलाओं की 49-ईआर एफएक्स स्पर्धा में देश के लिए रजत पदक जीता। ओपन लेजर 4.7 स्पर्धा में हर्षिता तोमर तीसरे स्थान पर रहीं, उन्हें कांस्य मिला। 49-ईआर पुरुष वर्ग में वरुण अशोक ठक्कर और गणपति केलपांडा चेंगप्पा की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। तीनों ही स्पर्धाओं में भारत ने पहली बार पदक जीते हैं। सेलिंग को एशियाई खेलों में 1970 में शामिल किया गया था। हालांकि, तब पांच स्पर्धाएं ही हुईं थीं। लेजर 4.7 स्पर्धा 2006 दोहा एशियाड, जबकि 49-ईआर पुरुष और महिला वर्ग की स्पर्धाएं इसी साल से शुरू की गईं हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PkPf9u

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home