नींद और थकान को धता बता इशांत का 'पंच'
वेलिंग्टन इशांत शर्मा चोटिल थे। न्यूजीलैंड दौरे पर उनका जाना मुश्किल नजर आ रहा था। पर वह फिट हुए और पहले टेस्ट मैच से 72 घंटे पहले टीम के साथ जुड़े। जेट लगे से वह परेशान थे। नींद उन्हें आ नहीं रही थी। वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व टेस्ट मैच के दूसरे दिन उन्होंने माना भी वह ढंग से सो नहीं पाए हैं। लेकिन मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार पारी में 5 विकेट लिए। रविवार को जब वह मैदान पर उतरे तो कीवी टीम मजबूत स्थिति में थी। पर इशांत ने लगातार अच्छी गेंदबाजी की और भारतीय टीम के लिए उम्मीद जगाए रखी. दिल्ली का यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज अब 300 विकेट पूरे करने से सिर्फ तीन कदम दूर है। इतना ही भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पारी में सबसे ज्यादा पार पांच विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में जहीर खान के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर आ गए हैं। कपिल देव ने 16 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। वहीं भारत के लिए पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अनिल कुंबले (35) सबसे आगे हैं। इशांत का प्रदर्शन भारत के बाहर बेहतर नजर आता है। उन्होंने 11 में से 9वीं बार पारी में पांच विकेट भारत से बाहर लिए हैं इसके साथ ही न्यूजीलैंड में तीसरी बार उन्होंने यह कारनामा किया। इशांत ने बेसिन रिजर्व में टॉम लाथम, टॉम ब्लंडल, रॉस टेलर, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट के विकेट लिए। 2014 के दौरे पर इशांत ने ऑकलैंड और वेलिंग्टन टेस्ट में पारी में छह-छह विकेट लिए थे। इशांत का प्रदर्शन हालांकि न्यूजीलैंड को बड़ी बढ़त लेने से रोक नहीं पाया। न्यूजीलैंड ने भारत के 165 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में 348 का स्कोर बनाया। उसने पहली पारी के आधार पर 183 रनों की बढ़त हासिल की। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी में 5 विकेट लेने वाले बोलर
न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 216 रनों के साथ की। जसप्रीत बुमराह ने बीजे वॉटलिंग (14) को इसी स्कोर पर पवेलियन लौटा कीवी टीम को दिन का पहला झटका दिया। इसके बाद ईशांत ने टिम साउदी (6) को मोहम्मद शमी के हाथों कैच करा न्यूजीलैंड का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 225 रन कर दिया। यहां लगा कि कीवी टीम अब जल्द ही ऑल आउट हो जाएगी, लेकिन जेमिसन, कोलिन डी ग्रांडहोम और ट्रेंट बोल्ट ने ऐसा नहीं होने दिया। पहले डी ग्रांडहोम और जेमिसन ने आठवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की।
गेंदबाज | मैच | विकेट | पारी में बेस्ट | मैच में बेस्ट | 5w | 10w |
अनिल कुंबले | 132 | 619 | 10/74 | 14/149 | 35 | 8 |
रविचंद्रन अश्विन | 71* | 365 | 7/59 | 13/140 | 27 | 7 |
हरभजन सिंह | 103 | 417 | 8/84 | 15/271 | 25 | 5 |
कपिल देव | 131 | 434 | 9/83 | 11/146 | 23 | 2 |
बीएस चंद्रशेखर | 58 | 242 | 8/79 | 12/104 | 16 | 2 |
बिशन सिंह बेदी | 67 | 266 | 7/98 | 10/194 | 14 | 1 |
सुभाष गुप्ते | 36 | 149 | 9/102 | 10/123 | 12 | 1 |
इशांत शर्मा | 97* | 297 | 7/98 | 10/194 | 11 | 1 |
जहीर खान | 92 | 311 | 7/87 | 10/149 | 11 | 1 |
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2VdQg9C
Labels: Football, Hockey & more | Navbharat Times, Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Tennis
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home