Helth & tips, &; Technology tips

Friday, November 13, 2020

लॉकडाउन के बाद मैदान पर उतरे खिलाड़ी तो लगी इस तरह की चोट

नई दिल्लीखिलाड़ियों को मैदान में उतरने से पहले इस बात का खयाल रखना होगा कि जहां खत्म किया था, वहां से शुरू ना करें। इससे सॉफ्ट टिशू इंजरी हो सकती है। में छूट के बाद मैदान में उतर रहे खिलाड़यों को इंजरी हो रही है। छह महीने से ज्यादा समय तक बॉडी पूरी तरह से ऐक्टिव नहीं होने से अचानक पहले की तरह ऐक्टिव समझ कर मैदान में उतरने से खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ना केवल देश, बल्कि विदशों में भी खिलाड़ियों में सॉफ्ट टिशू इंजरी देखी जा रही है। वहां 200 पर्सेंट से ज्यादा इस तरह की चोट में इजाफा हुआ है। पढ़ें, यूरोप में भी बढ़ी दरइंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर नई दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विवेक महाजन ने बताया कि लॉकडाउन के बाद जब यूरोप में गेम फिर से शुरू हुआ तो हर गेम में इंजरी होने की दर लॉकडाउन से पहले की दर 0.27 पर्सेंट से बढ़ कर 0.88 तक पहुंच गई। इंजरी होने की दर में यह इजाफा चिंताजनक है। मसल्स और लिगामेंट में चोटडॉक्टर ने कहा कि सॉफ्ट टिशू इंजरी में हड्डी को नुकसान नहीं होता है, इसमें मसल्स और लिगामेंट में इंजरी होती है। यह अचानक एक्सरसाइज या स्ट्रेन से होता है। उन्होंने कहा कि यह इंजरी छोटी हो सकती है लेकिन इसका खतरा असल में ज्यादा है। हर तरह के खेल में लग रही चोटडॉक्टर विवेक ने कहा कि उनके यहां 25 से 30 पर्सेंट खिलाड़ियों में ऐसी इंजरी देखी जा रही है, जो इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर ने कहा कि क्रिकेट, फुटबॉल सहित सभी गेम्स के खिलाड़ियों में ऐसी इंजरी देखी जा रही है, लेकिन इससे ज्यादा रेसलिंग और जिमनास्ट प्लेयर में यह प्रॉबलम्स हो रही है। डॉक्टर ने कहा कि प्रोफेशनल्स एथलीट जिम में ज्यादा समय दे रहे हैं, ताकि वो अपने पुराने लेवल तक पहुंच सकें, उन्हें लगता है कि लॉकडाउन में समय खराब हुआ, उसकी भरपाई की जाए, इसलिए वो बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और इसी वजह से उनमें हैमस्ट्रिंग, घुटने और एड़ी की इंजरी की का खतरा बढ़ गया है। एक्सरसाइज वाली एक्टिविटी में ज्यादा चोटआकाश हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक विभाग के एचओडी डॉक्टर आशीष चौधरी ने कहा कि सबसे कॉमन सॉफ्ट टिशू इंजरी में मसल्स, टेंडन्स और लिगामेंट इंजरी होती है। ये इंजरी अक्सर खेल और एक्सरसाइज करने वाली ऐक्टिविटी में ज्यादा होती है। हालांकि बहुत दिन आराम और ऐक्टिव नहीं रहने के बाद साधारण एक्सरसाइज से भी इंजरी हो सकती है। ऐक्टिविटी बैलेंस प्रैक्टिस से करें शुरुआतइस तरह की इंजरी होने का सबसे बड़ा कारण हमारे शरीर की स्ट्रेंथ, पावर और स्पीड, कनेक्टिव टिशू पर निर्भर होती है। अगर आप लॉकडाउन के बाद ऐक्टिविटी करना शुरू कर रहे हैं और आपको कोई पुरानी मसल्स इंजरी है तो ऐक्टिविटी बैलेंस प्रैक्टिस के साथ शुरू करें। यह प्रैक्टिस वॉर्म-अप में कर सकते हैं या इसे फ्री टाइम में भी कर सकते हैं। डॉक्टर विवेक ने बताया कि वापस जिंदगी की रफ्तार में वापस आने के लिए शरीर के लिए 6 महीने का समय बहुत लंबा होता है। अचानक से इतने दिनों के बाद वापस नॉर्मल सेटअप में ढल जाना मुमकिन नहीं है। मॉडरेट इंटेंसिटी वाली ऐक्टिविटी से शुरुआत करें। लोड को हर एक हफ्ते के बाद 10 से 20 पर्सेंट ही बढ़ाएं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3noFRme

Labels: , , ,

Tuesday, November 10, 2020

IPL चैंपियन मुंबई को 20 करोड़, जानिए और किसे मिला कितना इनाम

नई दिल्ली सुपर स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इंडियंस टीम ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सपना तोड़कर रेकॉर्ड 5वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की चमचमाती ट्रोफी पर कब्जा जमाया। मुंबई ने दुबई में खेले गए खिताबी मैच में दिल्ली को 5 विकेट से मात दी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली पहली बार टूर्नमेंट के फाइनल में पहुंची थी लेकिन उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 51 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेल टीम की जीत में अहम रोल निभाया। मुंबई को जीत से 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मिली। वहीं, दिल्ली को 12.5 करोड़ रुपये मिले। क्वॉलिफायर में पहुंचने वाली दोनों टीमों, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8.75-8.75 करोड़ मिले। जानते हैं और किसे मिली कितनी इनामी राशि
अवॉर्ड विजेता इनामी राशि (रुपये में)
मुंबई इंडियंस 20 करोड़
रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स 12.5 करोड़
लूजिंग क्वॉलिफायर सनराइजर्स हैदराबाद 8.75 करोड़
लूजिंग क्वॉलिफायर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8.75 करोड़
पर्पल कैप कागिसो रबाडा 10 लाख
ऑरैंज कैप केएल राहुल 10 लाख
इमर्जिंग प्लेयर देवदत्त पडिक्कल 10 लाख
मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर जोफ्रा आर्चर 10 लाख
गेम चेंजर ऑफ द सीजन केएल राहुल 10 लाख
सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन कायरन पोलार्ड 10 लाख
सबसे ज्यादा सिक्स ईशान किशन 10 लाख
पावरप्लेयर ऑफ द सीजन ट्रेंट बोल्ट 10 लाख


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32xlSKe

Labels: , , ,

IPL 2020: फाइनल हारने के बाद क्या बोले दिल्ली के कोच रिकी पॉन्टिंग

दुबईदिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची लेकिन खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं कर पाई और मुंबई ने मंगलवार को दुबई में रेकॉर्ड 5वीं बार की चमचमाती ट्रोफी अपने नाम की। इस हार के बावजूद दिल्ली के कोच ने कहा कि उन्हें अपनी टीम के खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होंने साथ ही कैप्टन श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की। दिल्ली कैपिटल्स टीम को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से हराया। दिल्ली ने श्रेयस अय्यर (65*) की पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। हार के बाद दिल्ली के कोच पॉन्टिंग ने कहा, ‘मुंबई इंडियंस बेहतर टीम रही है, उन्होंने हमें चार बार हराया। हमने जैसा क्रिकेट खेला, उस पर मुझे काफी गर्व है। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं।’ कैप्टन श्रेयस अय्यर के बारे में उन्होंने कहा, ‘वह शानदार युवा खिलाड़ी हैं, शानदार कप्तान और बेहतरीन इंसान। पिछले 12 महीनों में उनका दर्जा काफी बढ़ा है।’ फाइनल में अय्यर ने अपनी पारी में 50 गेंद खेलीं जिसमें 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने 13वें सीजन में 17 मैचों में कुल 519 रन बनाए जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/35jepQL

Labels: , , ,

IPL फाइनल में पहुंचना कोई कम बात नहीं, अपने खिलाड़ियों पर गर्व : श्रेयस

दुबईदिल्ली कैपिटल्स टीम को पहली बार फाइनल में पहुंचने के बाद मुंबई इंडियंस ने हराकर आईपीएल-2020 की ट्रोफी जीत ली। हार के बाद दिल्ली के युवा कप्तान ने कहा कि उन्हें अपनी टीम के खिलाड़ियों पर गर्व है क्योंकि फाइनल में पहुंचना छोटी उपलब्धि नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची लेकिन खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं कर पाई और मुंबई ने रेकॉर्ड 5वीं बार की चमचमाती ट्रोफी अपने नाम की। पढ़ें, अय्यर ने कहा, ‘हम अब और मजबूत होकर वापसी करेंगे और कोशिश करेंगे कि हम ट्रोफी जीत जाएं।’ अय्यर ने दूसरे स्थान पर रही टीम का 12.5 करोड़ रुपये का चेक लेने के बाद कहा, ‘आईपीएल हमेशा आपको हैरान करता है। यह लीग शायद सबसे कठिन लीग में से एक है। इस लीग में खेलने का अहसास अद्भुत है। यह शानदार सफर रहा। मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है, फाइनल में पहुंचना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। यह शानदार है। आईपीएल जीतना और ज्यादा बड़ा है- यह इससे एक कदम आगे है।’ उन्होंने अपनी टीम के फैंस का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने पूरे सत्र में टीम का समर्थन किया। कोच रिकी पॉन्टिंग की तारीफ में अय्यर ने कहा, ‘मैंने कई बार जिक्र किया है, मैंने अभी तक जिन सबके साथ काम किया है, रिकी शायद सर्वश्रेष्ठ हैं। वह जितनी आजादी देते हैं, वह शानदार है। मुझे उनके साथ होना पसंद है। वह आत्मविश्वास से भरे कोच हैं, मैं उनका काफी सम्मान करता हूं। वह जिस तरह से बैठक करते हैं और खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं, वह कमाल है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pgxFq3

Labels: , , ,

अब भी नहीं बने रोहित कप्तान तो यह शर्म की बात होगी: गौतम गंभीर

नई दिल्ली 'देखिए' अब अगर रोहित शर्मा हिंदुस्तान के कप्तान नहीं बने तो यह हिंदुस्तान का दुर्भाग्य है। रोहित शर्मा का नहीं' यह बात टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाने वाले ने कही। मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा किया। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बार फिर ट्रोफी पर कब्जा किया। गंभीर का मानना है कि सीमित ओवरों के प्रारूप में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित को अब कप्तान बनाने का समय आ रहा है। गंभीर ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी पांच बार आईपीएल की ट्रोफी जीतता है तो आप क्या कहेंगे। गंभीर ने कहा कि बेशक एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी उसकी टीम होती है, इस बात में कोई संदेह नहीं लेकिन आखिर एक कप्तान को परखने का क्या पैमाना होता है। गंभीर ने कहा, 'आपको किसी को परखने का पैमाना एक ही रखना होगा। अगर हम धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान कहते हैं, जो कि वह हैं, तो वह इसी आधार पर कहते हैं कि उन्होंने दो वर्ल्ड कप जीते हैं और दो आईपीएल जीते हैं। रोहित ने पांच बार आईपीएल जीता है। तो अगर आगे जाकर उन्हें वाइट बॉल की कप्तानी या टी20 क्रिकेट की कप्तानी नहीं मिलती तो यह शर्म की बात है। क्योंकि इससे ज्यादा रोहित शर्मा कुछ नहीं कर सकते। वह सिर्फ जिस टीम की कप्तानी कर रहे हैं उसे जीत दिला सकते हैं।' क्रिकइंफो के साथ बातचीत में गंभीर ने अलग प्रारूप के लिए अलग कप्तान की बात भी कहे। उन्होंने कहा कि लोग कह सकते हैं कि रोहित गलत वक्त पर थे उस समय कप्तानी कर रहे थे। गंभीर ने कहा, 'आप अलग प्रारूप में अलग कप्तान रख सकते हैं। इसमें कोई खराबी नहीं है। गंभीर ने कहा कि रोहित ने साबित किया है कि वाइट बॉल कप्तानी में उनकी और विराट कोहली की कप्तानी में कितना फर्क है। एक खिलाड़ी पांच बार आईपीएल की ट्रोफी जीतता है और दूसरा एक बार भी नहीं जीत पाया है।' गंभीर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'विराट कोहली खराब कप्तान नहीं हैं लेकिन विराट और रोहित को एक ही मंच मिला है वहां रोहित ने खुद को बेहतर साबित किया है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2IuIYd6

Labels: , , ,

Monday, November 9, 2020

कोच अशोक सिंह का निधन, लक्ष्मण बोले- मेरे लिए बड़ी क्षति, बहुत याद आओगे

हैदराबाददिग्गज बल्लेबाज और आंध्र के विकेटकीपर एमएसके प्रसाद जैसे खिलाड़ियों को कोचिंग देने वाले अशोक सिंह का बीमारी के कारण सोमवार को निधन हो गया। अशोक सिंह के परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। अशोक के बेटे आनंद ने कहा कि उनके पिता ने मध्यक्रम बल्लेबाज लक्ष्मण को 1998 से संन्यास के समय तक कोचिंग दी थी। पढ़ें, आनंद सिंह ने कहा, ‘पिछले साल उनकी मस्तिष्क कैंसर की सर्जरी हुई थी। इसके बाद 14 महीने तक वह ठीक रहे।’ उन्होंने साथ ही कहा कि उन्होंने 30 साल तक विभिन्न स्तर तक कई खिलाड़ियों को कोचिंग दी। लक्ष्मण ने इस पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरे लिए बड़ी क्षति। अशोक भाई मेरे कोच ही नहीं थे, बल्कि बड़े भाई के जैसे थे। वह एक जुझारू कोच थे जिन्होंने हमेशा मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। आपको बहुत याद करूंगा अशोक भाई, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38tFZgk

Labels: , , ,

Sunday, November 8, 2020

IPL-2020 फाइनल में क्या होगा दिल्ली कैपिटल्स का गेम प्लान, कैप्टन अय्यर ने बताया

अबु धाबी पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचने पर के कप्तान ने खुशी जताते हुए कहा कि यह शानदार अहसास है। उन्होंने साथ ही कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में टीम को अपना जज्बा बनाए रखने की जरूरत है। दिल्ली ने रविवार को शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए सीजन के दूसरे क्वॉलिफायर में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हराया। फाइनल में उसे रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ना है जिसने उसे पहले क्वॉलिफायर में मात दी थी। पढ़ें, अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘शानदार। यह अब तक का सबसे अच्छा अहसास है। इस बीच बहुत उतार चढ़ाव रहे। हम एक परिवार की तरह बने रहे। कप्तान के तौर पर बहुत जिम्मेदारी थी और शीर्ष क्रम में आपको एक बल्लेबाज के रूप में निरंतरता बनाए रखनी थी।’ उन्होंने कहा, ‘...लेकिन मुझे मेरे कोच और टीम मालिकों का समर्थन मिला। वास्तव में मैं भाग्यशाली हूं जो मुझे इतनी अच्छी टीम मिली है। अगले मैच में भी हमें स्वच्छंद होकर खेलना होगा और अपना जज्बा बनाए रखना होगा।’ दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (78) की शानदार पारी की बदौलत तीन विकेट पर 189 रन बनाए और फिर सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट पर 172 रन पर रोक दिया। अय्यर ने कहा, ‘हम अपने स्कोर से खुश थे। हम प्रति ओवर 10 रन के हिसाब से रन बना रहे थे लेकिन राशिद खान घातक हो सकते थे और इसलिए हमने उनके ओवर संभलकर खेले।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36lyh4W

Labels: , , ,

IPL फाइनल में भी ओपनिंग करेंगे स्टॉयनिस? दिया यह जवाब

अबु धाबीयुवा बल्लेबाज की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम रविवार को क्वॉलिफायर-2 में पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंची। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ओपनिंग करने उतरे। शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 189 रन बनाए और फिर सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट पर 172 रन पर रोक दिया। पढ़ें, स्टॉयनिस ने 38 रन की तूफानी पारी खेलने के अलावा 26 रन देकर तीन विकेट भी झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्टॉइनिस ने जीत के बाद कहा, ‘शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी का मौका मिलना शानदार है। शुरू में गेंद थोड़ा स्विंग हो रही थी। हमने पहले स्थिति को भांपा और फिर अपने शॉट खेले।' उनसे जब पूछा गया कि क्या वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल में भी ओपनिंग करेंगे तो उन्होंने कहा, 'मुझे पता नहीं कि मैं फाइनल में पारी की शुरुआत करूंगा। हम टीम के चीफ कोच रिकी (पॉन्टिंग) से बात करेंगे और फिर देखते हैं कि क्या फैसला करते हैं।’ स्टॉयनिस को सलामी बल्लेबाजी के रूप में भेजने के बारे में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘पहले विकेट के लिए हमारी अच्छी साझेदारी नहीं रही थी। हमें तेज शुरुआत की दरकार थी और हमें लगा कि अगर स्टॉयनिस ज्यादा गेंद खेलें तो वह हमें बेहतर स्थिति में पहुंचा सकते हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2U7y3ZE

Labels: , , ,

Saturday, November 7, 2020

महिला क्रिकेटर ने लपका ऐसा कैच, आप भी देखकर कहेंगे- अविश्वसनीय

नई दिल्लीअकसर कहा जाता है, कैच से मैच जीते जाते हैं (Catches win Matches) कई बार खिलाड़ी ऐसे अद्भुत कैच लपक लेते हैं जो उम्मीद से परे होता है। पुरुष क्रिकेटरों के तो कई शानदार कैच आपने आईपीएल-2020 में देखे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में महिला क्रिकेटर ने ऐसा बेहतरीन कैच लपका जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। आप भी इस कैच को देखकर कहेंगे- वाह, अविश्वसनीय! महिला बिग बैश लीग (WBBL) के 21वें मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 8 विकेट पर 153 रन बनाए जिसके बाद ब्रिसबेन हीट 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन ही बना सकी। इसी मुकाबले में 24 साल की ताहलिया मैकग्रा ने कमाल का कैच लपका। पढ़ें, ब्रिसबेन हीट टीम की एमेलिया केर (3) ने अमांडा वेलिंग्टन की गेंद पर शॉट लगाया जिस पर मैडी पेना ने हाथ लगाते हुए गेंद की गति तो धीमी की लेकिन बॉल हवा में और ऊंची उछल गई। इसके बाद फुर्ती के साथ पीछे से दौड़ते हुए गेंद पर नजरें अड़ाते हुए मैकग्रा ने कैच लपक लिया। ओपनर ताहलिया मैकग्रा ने इस मैच में केवल 10 रन बनाए लेकिन उनकी टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही। ताहलिया मैकग्रा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट और 5 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38oaiVl

Labels: , , ,

रियल मैड्रिड के फॉरवर्ड हेजार्ड और कासेमिरो कोविड पॉजिटिव

मैड्रिडरियल मैड्रिड के फॉरवर्ड और मिडफील्डर कासेमिरो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। स्पेन के इस शीर्ष क्लब ने कहा कि उसकी शीर्ष टीम के अन्य सभी खिलाड़ी, कोच और कर्मचारी शुक्रवार को हुए टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं। कोरोना वायरस से जुड़े नए नियमों के अनुसार, 29 साल के हेजार्ड और 28 साल के कासेमिरो को अब आइसोलेशन से गुजरना होगा। रियल मैड्रिड की टीम रविवार को वैलेंसिया से भिड़ेगी। इस बारे में जिदान ने कहा, हेजार्ड और कासेमिरो बेहतर हैं। वे खुश नहीं है लेकिन मानसिक और शारीरिक तौर पर वे काफी बेहतर हैं। हेजार्ड को आगामी अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बेल्जियम की टीम में शामिल किया गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/356nBbc

Labels: , , ,

पाक के खिलाफ सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे चिगुंबरा

रावलपिंडीजिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिम्बाब्वे के अनुभवी ऑलराउंडर चिगुंबरा ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। 34 साल के चिगुंबरा ने अपनी विदाई सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की ओर से 14 टेस्ट, 213 वनडे और 54 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘पूर्व कप्तान एल्टन चिगुंबरा मौजूदा पाकिस्तान दौरे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे।’ पढ़ें, जिम्बाब्वे क्रिकेट के अनुसार, चोट से जूझने और युवा खिलाड़ियों को मौका देने के कारण यह ऑलराउंडर संन्यास ले रहा है। तीन मैचों की टी20 सीरीज 10 नवंबर को खत्म होगी। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 से पूर्व चिगुंबरा ने 5761 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के अलावा 138 विकेट चटकाए। उनके नाम पर दो शतक और 26 अर्धशतक भी दर्ज हैं। उन्होंने 62 एकदिवसीय और 18 टी20 मैचों में जिम्बाब्वे की अगुआई की। वह वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में ग्रांट फ्लावर के बाद 4000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाले जिम्बाब्वे के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2007 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। चिगुंबरा 2002 और 2004 अंडर-19 वर्ल्ड कप के अलावा 2011 आईसीसी पुरुष विश्व कप में जिम्बाब्वे की टीम का हिस्सा रहे जबकि 2015 विश्व कप में उन्होंने टीम की अगुआई की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38nBjIw

Labels: , , ,

IPL 13, क्वॉलिफायर-2: कब और कहां LIVE देख सकते हैं हैदराबाद vs दिल्ली मैच

नई दिल्लीपूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल-2020 का दूसरा क्वॉलिफायर मुकाबला आज यानी रविवार शाम को खेला जाना है। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को जो भी टीम जीतेगी, उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा। हारने वाली टीम का सफर भी खत्म हो जाएगा। रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और हैदराबाद-दिल्ली में से जो भी टीम जीतेगी, उसकी भिड़ंत रोहित शर्मा की टीम से होगी। युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली ने दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ किया था जबकि डेविड वॉर्नर की पूर्व चैंपियन टीम हैदराबाद नंबर-3 पर रही थी। आइए जानते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं। कब खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL-2020 का दूसरा क्वॉलिफायर?सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच के 13वें एडिशन का दूसरा क्वॉलिफायर रविवार 8 नवंबर को खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL-2020 का दूसरा क्वॉलिफायर कहां खेला जाएगा?सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL-2020 का दूसरा क्वॉलिफायर अबु धाबी के शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL-2020 का दूसरा क्वॉलिफायर कितने बजे शुरू होगा?सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच IPL-2020 का दूसरा क्वॉलिफायर भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं?सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच आईपीएल मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर देख सकते हैं। आप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/356vayq

Labels: , , ,

गांगुली बोले, टीम में कौन रहेगा और कौन नहीं, यह सिलेक्टर्स का काम

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि किसी भी क्रिकेटर को टीम में चुनना या छोड़ना, उनका काम नहीं है बल्कि यह सिलेक्टर्स करते हैं। उन्होंने यह बात से जुड़े एक सवाल के जवाब में कही। लोकेश राहुल ने आईपीएल-13 में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी कप्तानी वाली टीम किंग्स इलेवन पंजाब भले ही प्लेऑफ से पहले लीग से बाहर हो गई लेकिन ऑरेंज कैप अब भी उनके पास ही है जो टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर को मिलती है। पढ़ें, गांगुली ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कहा, 'राहुल की तरह प्रतिभावान खिलाड़ी को टेस्ट में पैर जमाने के लिए उनके पास ‘बहुत वक्त' है, क्योंकि इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास अलग-अलग फॉर्मेट में मैच विजेता खिलाड़ी बनाने की क्षमता है। राहुल की कप्तानी से प्रभावित गांगुली का मानना है कि कर्नाटक का यह खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के लिए बना है। उन्होंने कहा, ‘मैं एक क्रिकेटर के तौर पर कह रहा हूं कि टेस्ट मैचों के लिए राहुल के लिए काफी समय है। टीम में हालांकि कौन रहेगा और कौन नहीं ,यह फैसला करना चयनकर्ताओं का काम है।’ आईपीएल में राहुल की ज्यादातर बड़ी पारियां किंग्स इलेवन पंजाब को जीत नहीं दिला सकीं लेकिन गांगुली ने उम्मीद जताई कि भारत के लिए उनके रन मैच विजेता साबित होंगे। इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘किसी अनुभवी खिलाड़ी की तरह मेरा मानना है कि वह (राहुल) ऐसे खिलाड़ी हैं जो हर फॉर्मेट में योगदान दे सकते हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद है कि वह भारत को जीत दिलाने में अपना योगदान देगें, जो अहम है।’ गांगुली ने एक बार फिर दोहराया कि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम को SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। गांगुली ने कहा, ‘उन्हें (कोहली) यह समझना होगा कि भारत से बाहर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज (2018-19) अपने नाम की थी लेकिन उन्हें साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड (दोनों 2018) और न्यूजीलैंड (2020) में और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3p9ww3C

Labels: , , ,

दिल्ली में पटाखे बैन: सहवाग ने 'बाहुबली' की तस्वीर शेयर कर केजरीवाल पर जड़ा तंज

नई दिल्लीबढ़ते प्रदूषण और कोरोना के मामलों में तेजी से हो रहे इजाफे को देखते हुए दिल्ली में 7 से 30 नवंबर तक पटाखों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। दिल्ली के अलावा हरियाणा समेत देश के कई राज्यों ने पटाखे जलाने पर रोक लगाई हुई है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। अब इस मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बाहुबली फिल्मी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए तंज जड़ा है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। उन्होंने लिखा- हिमालय की बरफ न पिघल जाए। तस्वीर में कुछ लोग लोग विनती की म्रुद्रा में हाथ जोड़े दिख रहे हैं। तस्वीर पर लिखा है- हमें पूछना था कि दीवाली में दिए जला सकते हैं ना? कोई ग्लोबल वॉर्मिंग का प्रॉब्लम तो नहीं होगा। इस पोस्ट पर लोगों की खूब प्रतिक्रिया आ रही है। जहां कुछ ने परंपरा का हवाला देते हुए बैन को गलत बताया है। कुछ ने इसे प्रदूषण और कोरोना की वजह से परेशानियों से बचाव में सहायक बताया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली और उसके आसपास के जगहों में ठंड के दिनों में प्रदूषण की वजह धुंध छाई रहती है और यहां जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल हो जाता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JO9Up9

Labels: , , ,

Friday, November 6, 2020

'मैं होता तो कोहली को RCB की कप्तानी से हटा देता', विराट पर बरसे गंभीर

नई दिल्लीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का आईपीएल की चमचमाती ट्रोफी जीतने के सपना एक बार फिर से टूट गया। की कप्तानी वाली टीम आरसीबी को एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। शुक्रवार को अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में डेविड वॉर्नर की टीम हैदराबाद ने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद केन विलियमसन (50*) की शानदार पारी की बदौलत बैंगलोर (131/7) को 6 विकेट से हरा दिया और क्वॉलिफायर-2 में जगह बनाई जहां उसकी भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी। बैंगलोर के लिए धुरंधर एबी डि विलियर्स ने 56 रन की पारी खेली लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने आरसीबी टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। पढ़ें, इस हार के बाद पूर्व भारतीय ओपनर ने कहा कि यह बैंगलोर के लिए वक्त है कि वह कप्तानी के लिए विराट कोहली से आगे सोचे। उन्होंने कहा कि यदि वह बैंगलोर टीम के मैनेजमेंट में होते तो कोहली को कप्तानी से हटा देते। कोहली ने 2013 में इस टीम की कप्तानी संभाली लेकिन तब से अब तक 8 सीजन में केवल 3 बार ही टीम प्लेऑफ तक पहुंच सकी। 2016 के सीजन में जरूर टीम रनर-अप रही लेकिन पिछले 2 सीजन में तो पॉइंट्स टेबल में अंतिम टीमों में शामिल रही। दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे गंभीर ने क्रिकइन्फो से कहा, 'यह मौका है कि कोहली आगे आएं और इस परिणाम के लिए जिम्मेदारी लें।' यह पूछे जाने पर कि यदि वह फ्रैंचाइजी के प्रभारी होते तो कप्तान बदल देते तो गंभीर ने कहा, '100 प्रतिशत, क्योंकि समस्या जवाबदेही के बारे में है। टूर्नमेंट में आठ साल (बिना ट्रोफी के), आठ साल बहुत लंबा समय है। मुझे कोई भी अन्य कप्तान... कप्तान के बारे में भूल जाइए, मुझे कोई अन्य खिलाड़ी बता दीजिए जिसको आठ साल हो गए और खिताब ना जीता हो। यह जवाबदेही होनी चाहिए। एक कप्तान को जवाबदेही लेने की जरूरत है।' पढ़ें, उन्होंने कहा, 'यह केवल एक साल की बात नहीं है। ना केवल इस साल के बारे में है। मैं विराट कोहली के खिलाफ नहीं हूं लेकिन कहीं ना कहीं उन्हें अपना हाथ उठाने की जरूरत है और कहें- 'हां, मैं जिम्मेदार हूं। मैं जवाबदेह हूं।' गंभीर ने कहा, 'आठ साल एक लंबा, बहुत लंबा समय है। रविचंद्रन अश्विन के साथ क्या हुआ। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए (कप्तानी के दो साल) वह बेहतर नहीं दे पाए और उन्हें हटा दिया गया। हम एमएस धोनी के बारे में बात करते हैं, हम रोहित के बारे में बात करते हैं। लेकिन हम विराट कोहली के बारे में बात करते हैं ... बिल्कुल नहीं। धोनी ने तीन (आईपीएल) खिताब जीते हैं, रोहित शर्मा ने चार, यही कारण है कि उन्होंने इतने लंबे समय तक कप्तानी की क्योंकि उन्होंने साबित किया है। मुझे यकीन है कि अगर रोहित ने आठ साल तक साबित ना किया होता, तो उन्हें भी हटा दिया जाता। अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग बात नहीं होनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'समस्या और जवाबदेही ऊपरी क्रम से शुरू होती है, मैनेजमेंट से नहीं और ना ही सपॉर्ट स्टाफ से, बल्कि लीडर से। आप नेतृत्व करते हैं, आप कप्तान हैं। जब आपको श्रेय मिलता है, तो आपको आलोचना का भी सामना करना चाहिए।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/369WlaY

Labels: , , ,

IPL में 2 इंटरनैशनल कप्तानों की कहानी, तोड़ दिया विराट का सपना

नई दिल्लीविराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का की चमचमाती ट्रोफी जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। उसे एलिमिनेटर मुकाबले में पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दो कप्तानों ने कमाल दिखाया, वेस्ट इंडीज के और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन। डेविड वॉर्नर की टीम हैदराबाद ने (50*) ने बैंगलोर (131/7) को 6 विकेट से हराकर क्वॉलिफायर-2 में जगह बनाई जहां उसकी भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी। बैंगलोर के लिए धुरंधर एबी डि विलियर्स ने 56 रन की पारी खेली लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने आरसीबी टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। पढ़ें, नीलामी में अनसोल्ड रहे जेसन होल्डर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम का हिस्सा नहीं थे। यदि मिशेल मार्श के टखने में चोट ना लगती तो वह इस पूर्व विजेता टीम के लिए इस सीजन में नहीं खेल पाते। वेस्ट इंडीज के कप्तान ने इस टीम के लिए गेंदबाजी में कमाल दिखाया और फिर लगातार चौके लगाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। आरसीबी ने विराट कोहली के साथ ओपनिंग करने का प्रयोग किया लेकिन यह कारगर साबित नहीं हुआ और उसे 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही विराट की कप्तानी वाली टीम का ट्रोफी जीतने का सपना इस सीजन भी अधूरा रह गया। होल्डर ने पहले विराट को खाता खोले बिना ही पविलियन भेज दिया, फिर अपने अगले ओवर में उन्होंने दूसरे ओपनर - इन-फॉर्म देवदत्त पडिक्कल को भी आउट कर दिया। उनके 2-0-9-2 के उस स्पेल ने सुनिश्चित किया कि पावरप्ले में हैदराबाद का फायदा हो। और फिर अपने दूसरे स्पेल की चौथी गेंद पर उन्होंने ऑलराउंडर शिवम दुबे को आउट किया। पढ़ें, हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में मुश्किल से 121 रनों का पीछा किया था। एलिमिनेटर भी एक वक्त काफी रोमांचक हो गया था और 132 रन के टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 12वें ओवर में 67 रन तक 4 विकेट गंवा दिए। फिर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने एंट्री ली और अपनी शांत, शानदार और बेहतरीन शैली में खेलते हुए 24 गेंदों में 13 रन बनाए। और फिर उन्होंने 14वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर छक्का जड़ा और 16वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद को भी सिक्स के लिए भेज दिया। मैन ऑफ द मैच रहे विलियमसन ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उन्हें केवल जीत से मतलब था। उन्हें अच्छा साथ दिया होल्डर ने, जब अंतिम चार गेंदों पर 8 रन की जरूरत थी तो वेस्ट इंडीज के इस दिग्गज ने लगातार दो गेंदों पर बाउंड्री लगाकर जीत दिला दी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/35avKLT

Labels: , , ,

Thursday, November 5, 2020

लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचकर बोले रोहित, यह हमारा बेस्ट प्रदर्शन था

दुबई दुबई मुंबई इंडियंस (Mumbai Indinas) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जमकर तारीफ करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले क्वॉलिफायर (IPL First Qualifier) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 57 रन से जीत को अपनी टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करार दिया। रोहित ने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह हमारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (Mumbai Indians best Performance) है। हमने जिस तरह से अपने इरादे दिखाए। जिस तरह से दूसरे ओवर में विकेट गंवाने के बाद क्विंटन डि कॉक (Quinton De Kock) और सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने बल्लेबाजी की। जिस तरह का हमने अंत किया और फिर शानदार गेंदबाजी की।’ मुंबई (Mumbai Indians) ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 200 रन बनाए। उसकी तरफ से सूर्यकुमार यादव (51) और इशान किशन (नाबाद 55) ने अर्धशतक जमाए जबकि डि कॉक ने 40 और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandiya) ने 14 गेंदों पर नाबाद 37 रन की पारी खेली। इसके बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 13 रन देकर चार विकेट और ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने दो ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए और दिल्ली (Delhi Capitals) को आठ विकेट पर 143 रन ही बनाने दिए। रोहित (Rohit) ने कहा, ‘हमने कभी लक्ष्य को दिमाग में नहीं बिठाया। हम अलग तरह की टीम हैं और अलग तरह से खेलते हैं। हम परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहते हैं। मैं दूसरे ओवर में आउट हो गया लेकिन डि कॉक (Quinton De Kock) और सूर्या ने पलड़ा हमारी तरफ मोड़ दिया। हमने कभी नहीं चाहा कि उनका पलड़ा भारी रहे।’ उन्होंने कहा, ‘इशान (Ishan) शानदार फॉर्म में है और इसलिए हम चाहते थे कि वह सकारात्मक होकर खेले। उसके लिए संदेश साफ था कि वह खुद पर दबाव न बनाए। इतनी विविधतापूर्ण टीम होने से मेरे पास बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने और गेंदबाजों को रोटेट करने का विकल्प रहता है।’ बोल्ट (Trent Boult) चोटिल होने के कारण दो ओवर ही कर पाए लेकिन रोहित (Rohit) ने उनकी और बुमराह (Bumrah) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘ट्रेंट अच्छा महसूस कर रहा है। अभी बड़ा मैच है और हम उसे अगले मैच के लिए फिट चाहते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह दस नवंबर को मैदान पर रहेगा।’ रोहित (Rohit Sharma) ने कहा, ‘जब आपके पास बुमराह (Bumrah) जैसा गेंदबाज हो तो चीजें आसान बन जाती है। बुमराह और बोल्ट शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हमारी रणनीति के अनुसार गेंदबाजी की और इसके लिए वे तारीफ के हकदार हैं।’ मैन ऑफ द मैच बुमराह ने कहा, ‘मैं विकेट लेने के बारे में नहीं सोचता। मुझे एक भूमिका दी गई है और मैं उसे अच्छी तरह से निभाने पर ध्यान देता हूं। ओस को देखते हुए शुरू में विकेट लेना महत्वपूर्ण था। मैं कभी परिणाम पर ध्यान नहीं देता। जब भी मैंने ऐसा किया, मुझे यह मुश्किल लगा।’ बोल्ट (Boult) के साथ गेंदबाजी करने के बारे में उन्होंने कहा, ‘मैं पहली बार ट्रेंट (Trent Boult) के साथ गेंदबाजी कर रहा हूं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रहती है। वे कुशल गेंदबाज है। हम अलग तरह से गेंदबाजी करने और भिन्न परिस्थितियों में गेंदबाजी करने पर बात करते हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38fCaLr

Labels: , , ,

Wednesday, November 4, 2020

हैपी बर्थडे विराट कोहली, 32 के हुए टीम इंडिया के कप्तान

नई दिल्ली Virat Kohli Birthday- विराट कोहली क्रिकेट के मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार। टीम इंडिया के कप्तान और इस दिग्गज खिलाड़ी का आज 32वां जन्मदिन है। 5 नवंबर 1988 को जन्मे कोहली ने 19 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला में अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत की। भारत के लिए 86 टेस्ट, 248 वनडे इंटरनैशनल और 82 टी20 इंटरनैशनल मुकाबले खेलने वाले कोहली ने दुनिया के हर गेंदबाजी आक्रमण को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। तीनों प्रारूपों में उनका बल्लेबाजी औसत 50 से ऊपर का है। वनडे क्रिकेट में वह 11 हजार से ऊपर रन बना चुके हैं। 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली और 2013 में चैंपियंस ट्रोफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे विराट। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से 2014 में टेस्ट टीम की कमान संभाली और जनवरी 2017 में वह सीमित ओवरों की टीम के कप्तान बने। अपनी कप्तानी में कोहली ने भारत को कई उपलब्धियां दिलाईं। उनकी कप्तानी में साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाला भारत पहला देश बना। भारत ने कोहली की कप्तानी में यूं तो कई सीरीज जीती हैं लेकिन इंतजार है तो सिर्फ एक आईसीसी ट्रोफी का। कोहली की कप्तानी में भारत 2017 की चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में पहुंचा लेकिन वहां उसे पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उसे न्यूजीलैंड ने हराया। फिटनेस को दिया नया मुकाम विराट कोहली फिटनेस के दीवाने हैं। वह खुद भी दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर्स में शामिल हैं। कोहली ने टीम इंडिया में फिटनेस को काफी महत्ता दी है। कोहली ने फिटनेस का मानक बहुत ऊंचा तय किया है। कोहली मानते हैं कि खेल काफी बदल चुका है और इस दौर में फिटनेस के बिना किसी खिलाड़ी का टीम में बना रहना आसान नहीं। आज भारत के पास दुनिया के बेस्ट तेज गेंदबाजी आक्रमण है, जो देश-विदेश में उसे जीत दिला सकता है, तो इसकी बड़ी वजह टीम की फिटनेस ही है। आईपीएल का हाल कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस बार आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। 2008 का अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ही कोहली इस टीम का हिस्सा हैं। साल 2013 में उन्हें इस टीम की कमान सौंपी गई। वह इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक 191 मैचों में 5872 रन बनाए हैं। हालांकि कोहली अभी तक आईपीएल ट्रोफी नहीं जीत पाए हैं। इस साल छह नवंबर को उनकी टीम का मुकाबला एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2I5B76a

Labels: , , ,

Tuesday, November 3, 2020

ब्लॉगः अब विकेट के बीच में हांफने लगे हैं धोनी

इस साल 15 अगस्त को जब दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हर तरह के इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था तो उनके प्रशंसक मायूस हो गए थे। धोनी ने एक साल से भी अधिक समय तक मैदान से दूर रहने के बाद संन्यास का ऐलान किया तो मांग हुई कि इस महान खिलाड़ी की विदाई मैदान के अंदर से होनी चाहिए थी। आईपीएल में अपने चहेते खिलाड़ी का जलवा देखने की आस में ही यह मांग शांत हुई।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jWtT0Y

Labels: , , ,

IPL 2020 प्लेऑफ की तस्वीर हुई पूरी साफ, देखें कैसे पूरा होगा फाइनल का सफर

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद ने के प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ कर गई है। मंगलवार को उसने टेबल टॉपर मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2020 का सफर समाप्त हो गया। सनराइजर्स ने आखिरी तीन मुकाबले टेबल की मजबूत टीमों- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतकर 13वें सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाई। 150 रनों के लक्ष्य को डेविड वॉर्नर और ऋद्धिमान साहा की जोड़ी ने 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाकर अपनी टीम को अंतिम चार में पहुंचाया। किससे होगा मुकाबलासनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला 6 नवंबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ एलिमिनेटर में होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम दूसरे क्वॉलिफायर में पहुंचेगी। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स पहले ही क्वॉलिफाइ कर चुके थे और मंगलवार को हैदराबाद ने भी जगह बना ली। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें सोमवार को हुए मुकाबले से प्लेऑफ में पहुंची थीं। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। दिल्ली 16 अंकों के साथ टेबल में दूसरे स्थान पर रही वहीं कोलकाता से बेहतर रनरेट के चलते बैंगलोर को प्लेऑफ में जगह मिली। समझें प्लेऑफ का पूरा गणित पहला क्वॉलिफायर, 5 नवंबर- पॉइंट्स टेबल की टॉप की दो टीमें- मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधा फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ करेगी। एलिमिनेटर 6 नवंबर- तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वालीं- सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आपस में भिड़ेंगी। मुकाबले को जीतने वाली टीम दूसरे क्वॉलिफायर में पहुंचेगी और हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। क्वॉलिफायर 2- 8 नवंबर- पहले क्वॉलिफायर में हारने वाली और एलिमिनेटर की विजेता टीम, दूसरे क्वॉलिफायर में आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। IPL 2020 Finals 10 नवंबर: पहले क्वॉलिफायर की विजेता और दूसरे क्वॉलिफायर की विजेता टीम के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3p54sym

Labels: , , ,