Helth & tips, &; Technology tips: तोक्यो में खाली पड़े ओलिंपिक खेल गांव में बेघर चाहते हैं शरण

Saturday, April 18, 2020

तोक्यो में खाली पड़े ओलिंपिक खेल गांव में बेघर चाहते हैं शरण

तोक्योघातक कोरोना वायरस महामारी के कारण बेघर हुए लोगों की नुमाइंदगी करने वाले एक समूह ने खेल गांव का इस्तेमाल निराश्रितों के आश्रय स्थल के रूप में करने का अनुरोध किया है। तोक्यो ओलिंपिक के आयोजकों और स्थानीय प्रशासन के नाम लिखी एक ऑनलाइन याचिका में खेलगांव के विशाल परिसर के इस्तेमाल की अनुमति मांगी गई है। इस याचिका पर हजारों लोगों के हस्ताक्षर हैं। इस खेल गांव में ओलिंपिक में भाग लेने वाले 11000 खिलाड़ियों और 4400 पैरा खिलाड़ियों को रोका जाना था। खेल गांव पूरी तरह से तैयार है लेकिन खाली है क्योंकि कोरोना महामारी के कारण खेल 23 जुलाई 2021 तक टाल दिए गए हैं। पढ़ें, मोयाइ स्पोर्ट सेंटर के अध्यक्ष रेन ओहनिशि ने कहा, ‘हमें नहीं पता कि यह हालात कब तक रहेंगे। हमें अपनी सोच बदलनी होगी। हमें उन लोगों की मदद करनी होगी जिनके सिर पर छत नहीं है।’ तोक्यो ओलिंपिक के आयोजकों ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और तोक्यो स्थानीय प्रशासन ने भी याचिका पर कोई जवाब नहीं दिया है। आयोजकों ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि याचिका कब जमा की जाएगी। तोक्यो में करीब 1000 लोग बेघर हो चुके हैं और 4000 के करीब ‘नेट कैफे’ में रह रहे हैं। इन्हें रात गुजारने के लिए छोटे छोटे कक्ष और नेट सुविधा दी गई है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34NehHi

Labels: , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home